मां के आंचल में सिमटा शहर, युवाओं ने खास अंदाज में जताया मदर्स डे पर प्यार
एटा, मई 10 -- एटा, रविवार को जिले भर में बच्चों और युवाओं ने अपनी मां के प्रति अटूट प्रेम प्रकट करते हुए बेहद उत्साह, प्रेम और भावुकता के साथ मदर्स डे मनाया। इस दिन को यादगार बनाने के लिए कहीं केक काटकर खुशियां मनाई गईं, तो कहीं उपहार देकर मां के चरणों में शीश नवाया गया। शहर के बाजारों से लेकर सोशल मीडिया के गलियारों तक, हर जगह बस 'मां' की ही चर्चा रही। मदर्स डे को लेकर शहर के जीटी रोड स्थित शॉपिंग काम्प्लेक्शों समेत घंटाघर, बाबूगंज, गांधी मार्केट जैसे मुख्य बाजारों में सुबह से ही रौनक देखने को मिली। युवाओं ने अपनी पॉकेट मनी से मां के लिए उनकी पसंद की साड़ियां, ज्वैलरी, हैंडबैग और कस्टमाइज्ड फोटो फ्रेम खरीदे। बच्चों में अपनी मां को बेस्ट मॉम का कार्ड देने की होड़ लगी रही। कई युवाओं ने मां को सरप्राइज देने के लिए उनके पसंदीदा व्यंजन खुद घर प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.