मां के अवैध संबंध का विरोध करता था बेटा, प्रेमी से बोल करवा दी हत्या; बिहार में सनसनीखेज वारदात
हिन्दुस्तान संवाददाता, नवम्बर 2 -- आरा, हिन्दुस्तान संवाददाता। बिहार में एक मां ने अपने ही बेटे की हत्या करवा दी। दरअसल यह बेटा अपनी मां के अवैध संबंधों का विरोध करता था। जिसके बाद मां ने अपने प्रेमी से बोल कर बेटे की हत्या करवा दी। हैरान कर देने वाली यह वारदात भोजपुर जिले के आरा की है। यहां तरारी थाना क्षेत्र के दुर्गपुर गांव निवासी आठवीं के छात्र मोहित राज की हत्या की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है। अवैध संबंध का विरोध करने पर मां की ओर से ही उसकी हत्या करा दी गयी है। उनके इशारे पर प्रेमी संतोष कुमार सिंह ने अन्य लोगों के साथ मिलकर मोहित राज की हत्या करा दी। पुलिस ने मोहित की मां मानती देवी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस की पूछताछ में मानती देवी ने अपना गुनाह भी कबूल कर लिया है। उसके प्रेमी सहित हत्या में शामिल अन्य लोगों की गिरफ्तारी को ले...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.