मां कूष्मांडा की पूजा-अर्चना, भजनों से हुआ मां का गुणगान
विकासनगर, मार्च 22 -- चैत्र नवरात्र के चौथे दिन रविवार को शक्ति के मां कूष्मांडा स्वरूप की पूजा-अर्चना हुई। मंदिरों में मां के जयकारे गूंजते रहे और भजनों से मां का गुणगान किया गया। दिन भर माता रानी के जयकारे लगते रहे। नवरात्र के नौ दिनों में शक्ति के अलग-अलग स्वरूप की आराधना होती है। इस बार किसी तिथि का क्षय नहीं हो रहा है और पूरे नौ दिन के नवरात्र हैं। घरों में मां का दरबार सजा है। रविवार को मां कूष्मांडा की विधि-विधान के साथ ही आराधना हुई। मंदिरों और घरों में दुर्गा सप्तशती के पाठ हुए। साथ ही श्रद्धालुओं की काली माता मंदिर, हनुमान धाम स्थित दुर्गा मंदिर, भोजावाला स्थित दुर्गा मंदिर आदि में भीड़ रही।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.