बिजनौर, मार्च 23 -- बिजनौर। चैत्र नवरात्र के पावन पर्व पर भक्ति और शक्ति का संगम चहुंओर दिखाई दे रहा है। नवरात्र के चौथे दिन यानी रविवार को मां दुर्गा के चतुर्थ स्वरूप 'मां कूष्मांडा' की विशेष पूजा-अर्चना की गई। जनपद के तमाम छोटे-बड़े मंदिरों में सुबह से ही भक्तों का तांता लगा रहा, जहां श्रद्धालुओं ने माता के दर्शन कर सुख-समृद्धि की कामना की। नगर के प्रमुख धार्मिक स्थलों पर आस्था का सैलाब उमड़ा। मां चामुंडा देवी पावन धाम में ब्रह्ममुहूर्त से ही श्रद्धालु लंबी कतारों में खड़े नजर आए। मंदिर परिसर जय माता दी के उद्घोष से गुंजायमान रहा। सिद्धपीठ श्री महाशक्ति कालिका मंदिर (झालू रोड) पर भी भक्तों की भारी भीड़ रही। श्रद्धालुओं ने फल, फूल, मिष्ठान और नारियल अर्पित कर माता का आशीर्वाद लिया। विद्वान पंडित आचार्य ब्रजमोहन सेमवाल ने मां कूष्मांडा की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.