पीलीभीत, मार्च 23 -- पीलीभीत। मां कूष्मांडा को नमन करते हुए नवरात्र में भक्तों ने देवी मंदिरों में पूजा की। जगह जगह देवी मंदिरों में मां भगवती के जयकारे और देवी गीत व छंदों की रौनक रही। शहर समेत ग्रामीण अंचल में भी लोगों ने उपवास रखा और मनौतियां मांगते हुए भजन कीर्तन किया। इस मौके पर टनकपुर में मां पूर्णागिरि धाम को आने जाने वाले भक्तों का सिलसिला भी चलता रहा। टनकपुर जोन वाले रूट पर अहम पड़ाव पीलीभीत रेलवे स्टेशन पहुंचने वाले गोरखपुर मैलानी समेत लखनऊ के भक्तों में भी उत्साह देखा गया। रविवार को गोरखपुर एक्सप्रेस ट्रेन से लखनऊ मैलानी गोरखपुर तक की तरफ से भी श्रद्धालुओं की भीड़ पहुंची। दो दिन पूर्व बारिश के कारण मेलार्थियों की संख्या में कमी आई थी। पर अब एक बार फिर से मेला जाने आने वालों की तदायत बढ़ी है। रोडवेज बस और रेलवे के साथ ही निजी वा...