भदोही, मार्च 22 -- ज्ञानपुर, संवाददाता। चैत्र नवरात्र में चौथे दिन भक्तों ने आदि शक्ति मां दुर्गा के चौथे स्वरूप कूष्मांडा का विधि-विधान से पूजन किया। माता रानी का पूजन कर भक्त कृतार्थ होते रहे। सुबह-शाम मंदिर में दर्शन-पूजन के लिए भक्तों की भीड़ उमड़ रही है। वाहन स्टैंडों पर भी विंध्याचल जाने वाले श्रद्धालुओं की भीड़ देखी जा रही है। मंदिरों और भवनों में धार्मिक अनुष्ठान संग भंडारा का आयोजन चलता रहा। भंडारा का प्रसाद ग्रहण कर भक्त निहाल होते रहे। मां काली देवी के प्रधान पुजारी ब्रह्मजीत शुक्ला ने बताया कि चैत्र नवरात्र में चौथे दिन मां कूष्मांडा का विधिवत पूजन हुआ। मां कूष्मांडा का प्रिय रंग हरा और पीला है। भक्त पूजन के समय काला रंग छोड़कर कोई भी रंग का वस्त्र धारण कर सकते हैं। नवरात्र में चौथे दिन मां कूष्मांडा का पूजन होता है। विंध्याचल दर्...