संभल, मार्च 22 -- संभल। नवरात्र के चौथे दिन मां दुर्गा के कुष्मांडा स्वरूप की पूजा-अर्चना के लिए शहर से लेकर जिले भर के मंदिरों में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। सुबह से ही मंदिरों में श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा और पूरा माहौल भक्ति में रंगा नजर आया। शहर के हल्लू सराय और भूड़ क्षेत्र स्थित कैलादेवी मंदिर समेत अन्य प्रमुख मंदिरों में श्रद्धालुओं ने पूरे विधि-विधान से मां की पूजा की। जयकारों और भजन-कीर्तन से वातावरण भक्तिमय हो उठा। भक्तों ने मां कुष्मांडा से अपने घर-परिवार की सुख-समृद्धि, स्वास्थ्य और खुशहाली की कामना की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...