कटिहार, मार्च 23 -- कटिहार , हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। चैती नवरात्रि के चौथे दिन रविवार को पूरे कटिहार जिले में भक्ति और श्रद्धा का अनूठा संगम देखने को मिला। मां दुर्गा के चतुर्थ स्वरूप मां कुष्मांडा की पूजा-अर्चना के लिए सुबह से ही मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। महिलाओं और पुरुषों ने पूरे विधि-विधान के साथ मां की आराधना कर परिवार की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। चैती नवरात्रा में दुर्गा स्थान चौक स्थित सार्वजनिक दुर्गा मंदिर एवं अयोध्यागंज बाजार स्थित माता वैष्णवी देवी मंदिर में विशेष पूजा अर्चना किया गया। मंदिरों में गूंजती घंटियों की ध्वनि और शंखनाद ने वातावरण को पूरी तरह भक्तिमय बना दिया। जगह-जगह दुर्गा सप्तशती का पाठ हुआ, जिससे पूरा परिक्षेत्र आध्यात्मिक ऊर्जा से सराबोर नजर आया। श्रद्धालु भक्ति में लीन होकर मंत्रोच्चार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.