बदायूं, मार्च 21 -- दो जनवरी की रात घर में घुसकर बर्तन व्यापारी की पत्नी की हत्या और लूट के मुकदमे में पैरवी करने जा रही बेटी को कचहरी तिराहे पर आरोपियों ने घेर लिया। मुकदमा वापस लेने की धमकी देते हुए उसके साथ मारपीट की गई। घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। पुलिस ने एक युवक, उसके साले व तीन अज्ञात के खिलाफ सिविल लाइंस कोतवाली में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। दरअसल शाहजहांपुर जिले के तिलहर की रहने वाली राधा गुप्ता पत्नी कृष्ण कुमार गुप्ता ने सिविल लाइंस कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि दो-तीन जनवरी 2026 की रात दातागंज कोतवाली क्षेत्र के गांव पापड़ हमजापुर स्थित उसके मायके में हिमांशु गुप्ता, शिवम गुप्ता पुत्रगण सुनील गुप्ता, अनिल गुप्ता पुत्र मुरारी लाल गुप्ता तथा हरज्ञान व वसीम निवासी हथनी मूड़ ने घर में घुसकर लूटपाट की। आर...