रांची, जनवरी 8 -- रांची में मां की हत्या के आरोप में जेल में बंद आरोपी बेटा कृष्णा महतो को अदालत से बड़ी राहत मिली है। टाटीसिल्वे थाना क्षेत्र के सिलवई गांव में हुई घटना को लेकर पुलिस ने कृष्णा महतो (41 वर्ष) को 18 सितंबर 2019 को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था, तब से वह लगातार जेल में रहा। अपर न्यायायुक्त शैलेंद्र कुमार की अदालत में चली सुनवाई के दौरान अभियोजन की ओर से उसके ऊपर लगे आरोप को साबित नहीं कर पाया। अदालत ने यह भी उल्लेख किया कि पूरे मामले में कोई प्रत्यक्षदर्शी नहीं मिला, न ही कोई ठोस भौतिक या वैज्ञानिक साक्ष्य प्रस्तुत किया गया। विवेचक ने भी माना कि जांच के दौरान किसी ने घटना को अपनी आंखों से देखने का दावा नहीं किया। सुनवाई के दौरान अभियोजन की ओर से आईओ संतोष कुमार कुल सात गवाहों को पेश किया गया, लेकिन इनमें से अधिकांश गवाह अपने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.