धनबाद, अप्रैल 26 -- पीट-पीट कर अपनी मां को मौत के घाट उतारने वाले कपूत को न्यायालय ने शनिवार को ताउम्र कैद की सजा सुनाई। 18 अक्तूबर 2024 को पूर्वी टुंडी निवासी पुसुवा कोल ने घर पर ही अपनी मां शांति देवी की पिटाई की थी। मारपीट के बाद वह शांति देवी को घर पर बंद कर कहीं चला गया था। उसका भाई एतवारी कोल जब घर लौटा तो मां को मृत पाया। पुलिस को दिए बयान में एतवारी ने बताया था कि पुसुवा का उसकी मां शांति देवी से झगड़ा हुआ था। भाई ने मां को लात-मुक्का, डंडा और कुदाल के बेंत से बेरहमी से मारा। यह भी पढ़ें- छह आरोपियों को एक-एक वर्ष कैद की सजा इस कारण मां की मृत्यु हो गई। भाई पुसुवा कोल झगड़ालू प्रवृत्ति का है तथा हमेशा किसी न किसी बात पर झगड़ा व मारपीट करता रहता है। जिला व सत्र न्यायाधीश दुर्गेश चंद्र अवस्थी की अदालत ने मामले के नामजद आरोपी पूर्वी ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.