औरंगाबाद, अप्रैल 25 -- रफीगंज, संवाद सूत्र। रफीगंज थाना क्षेत्र के राजा बिगहा गांव में घरेलू विवाद का मामला सामने आया है, जहां मां की शिकायत पर पुलिस ने शराब के नशे में धुत दो भाइयों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। दौलती देवी ने थाना में आवेदन देकर बताया कि उनके पुत्र अरुण दास और जितेंद्र दास अक्सर शराब पीकर घर में हंगामा करते हैं। शुक्रवार को भी दोनों ने नशे की हालत में माता-पिता के साथ गाली-गलौज और मारपीट की। स्थिति बिगड़ने पर परिजनों ने डायल 112 पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों को हिरासत में लिया और ब्रेथ एनालाइजर से जांच की, जिसमें शराब सेवन की पुष्टि हुई। थानाध्यक्ष शम्भू कुमार ने बताया कि दोनों आरोपी नशे में परिवार के साथ दुर्व्यवहार कर रहे थे। मेडिकल जांच के बाद उन्हें औरंगाबाद न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से न...