मां की मौत के 45 दिन बाद डेढ़ वर्षीय बेटी ने तोड़ा दम
सोनभद्र, मई 25 -- बभनी। स्थानीय थाना क्षेत्र के करकच्छी गांव में सोमवार को दोपहर में डेढ़ वर्षीय एक बच्ची की मौत हो गई। परिजनों ने घटना की सूचना बभनी पुलिस को दी। करकच्छी गांव निवासी विशाल की डेढ़ वर्षीय बच्ची खुशी की मौत सोमवार को म्योरपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में हो गई। डेढ़ माह पूर्व 10 अप्रैल को खुशी की मां सखीना की मौत कुंए में गिरने से हो गई थी। पत्नी की मौत के आरोप में पति विशाल और ससुर तिलकधारी अभी जेल में ही बंद हैं। खुशी की देखभाल बुढ़ी दादी कमला देवी करती रही। उसने बताया कि खुशी की तबीयत 10 दिन से खराब चल रही थी, जिसका उपचार अम्बिकापुर में कराया गया लेकिन सुधार नहीं हुआ सोमवार को वहां से लेकर घर आ गए और म्योरपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गये, जहां चिकित्सकों ने जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। जब तक उसे लेकर जिला अस्पताल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.