मैनपुरी, नवम्बर 10 -- थाना क्षेत्र के एक ग्राम में दलित समाज की दसवीं को छात्रा को आरोपी अपनी मां की मदद से दिल्ली भगा ले गया। पिता ने मां बेटे पर गंभीर आरोप लगाते हुए पुत्री के सकुशल घर लौटाने व आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। सोमवार को एक ग्राम निवासी पिता ने पुलिस को बताया कि उसकी 16 वर्षीय पुत्री कक्षा 10वीं की छात्रा है। पुत्री को बीते कई दिनों से मनोज पुत्र पप्पू, मीनी पत्नी पप्पू निवासीगण कुरीगमा थाना वहरन जलिला आगरा धमका रहे थे। आरोप लगाया कि मनोज पुत्री से जबरन विवाह करने की नियत से उसका मानसिक उत्पीड़न भी कर रहा था। जिसमें उसकी मां सहयोग कर रही थी। बीते 3 नवंबर को घर पर कोई नहीं था तो आरोपी पुत्री को अपने साथ दिल्ली ले गए। पुलिस ने पिता की तहरीर पर उक्त मां बेटे पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.