बाराबंकी, मार्च 23 -- बाराबंकी। आदि शक्ति माता रानी के पावन पर्व चैत्र नवरात्र के पांचवें दिन सोमवार को श्रद्धालु मां की भक्ति में डूबे नजर आए। श्रद्धालुओं ने स्कंदमाता के स्वरूप की पूजा अर्चना कर मंगल कामना की। घरों में सुबह और शाम माता रानी की आरती हुई। मंदिरों में भी पूरा दिन पूजापाठ का दौर चलता रहा। महिलाओं ने मंदिरों पर माता रानी के गीत अम्बे तू है जगदम्बे काली, मां दुर्गे खप्पर वाली, चलो बुलावा आया है माता ने बुलाया है... आदि गीत गाती रहीं। जिससे माहौल भक्तिमय हो गया। कई स्थानों पर शाम को भव्य जागरण हुए। सोमवार सुबह से ही देवी मंदिरों में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी। यह सिलसिला देररात तक चलता रहा। बड़ी देवी मंदिर, मुड़कटी देवी मंदिर, संतोषी माता मंदिर, अन्नपूर्णा माता मंदिर, पूर्वी देवी मंदिर समेत अन्य देवी मंदिरों में सुबह से ही माई के द...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.