महाराजगंज, अप्रैल 4 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। भिटौली थाना क्षेत्र के बलुआ में मां की बीमारी का बहाना बनाकर करीब डेढ़ लाख रुपये ठगने का मामला सामने आया है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। भिटौली थाना क्षेत्र के सिरसिया निवासी श्यामसुंदर यादव ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि बलुआ निवासी जुबेर अली ने अपनी मां के इलाज के नाम पर वर्ष 2023 में उससे अलग-अलग किस्तों में कुल डेढ़ लाख रुपये उधार लिए। लिखा है कि बाद में पता चला कि उसकी मां बीमार नहीं थीं और पैसे निजी कार्यों में खर्च कर दिया। पीड़ित ने बताया कि पूर्व में भी भिटौली थाने में शिकायत की गई थी, जिस पर अगस्त-2024 में समझौता हुआ। आरोपी ने दो महीने में पैसे लौटाने का आश्वासन दिया था। बावजूद इसके अब तक पैसा वापस नहीं किया। एसओ मदन मोहन मिश्र न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.