मां की बरसी पर बेटी ने सिर मुंडवाकर रीति-रिवाज निभाए
हल्द्वानी, सितम्बर 27 -- हल्द्वानी। रामनगर के छोई निवासी सेवानिवृत्त पुलिस अधिकारी कुंवर राम की बेटियों रेनुका और निकिता ने सामाजिक रूढ़ियों को तोड़ते हुए अपनी मां सरोज (सेवानिवृत्त पुलिस अधिकारी) के 7 सितंबर 2025 को आकस्मिक निधन पर एक अनूठी मिसाल कायम की थी। दोनों बहनों ने मां का अंतिम संस्कार कर मुखाग्नि दी और सभी धार्मिक रीति-रिवाज निभाए। वहीं, मां की प्रथम बरसी पर ग्रेजुएशन की छात्रा निकिता ने अपना सिर मुंडवाकर श्रद्धांजलि दी है। निकिता ने पीएचडी कर रही अपनी बहन रेनुका के साथ यह संदेश दिया कि माता-पिता के प्रति संतान का कर्तव्य संस्कारों और प्रेम से तय होता है। यह भी पढ़ें- पितरों को प्रसन्न करने के लिए श्राद्ध में क्या करें? जानें तर्पण, भोजन और दान की सही विधि
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रका...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.