गिरडीह, मार्च 29 -- बेंगाबाद। भव्य शोभा यात्रा के बीच भंवरडीह सहित नौ स्थानों पर शनिवार को विभिन्न तलाबों मे मां की प्रतिमा को नम आंखों से जल पल्वन किया गया। शोभा यात्रा मे महिला पुरूष श्रद्धालुओं की अपार भीड़ उमड़ पड़ी थी। ढोल बाजे और मां की जयकारे से दिशा गुंज रही थी। इसके पूर्व मंदिर मे महिलाओं ने परंपरा के अनुरूप मां की विदाई पर कोछा दिया गया। तत्पशचात महिलायें सिंदुर खेल खेल खेली। महिलाएं एक दूसरी महिलाओं को सिंदुर लगाकर अखंड सौभाग्य बनी रहने की मां से कामना किया जा रहा था। मंदिर परिसर मे काफी देर तक महिलाओं के बीच सिंदुर खेल की रस्म चली। फिर माता रानी की जयकारे के बीच भगवती की प्रतिमा के साथ शोभा यात्रा निकाली गई। शोभा यात्रा तलाब घाट पर पहुंचने के बाद मां की पुष्पांजली के बाद घंटा और शंख ध्वनि के साथ मां की आरती उतारी गई। मां की आर...