औरैया, मई 28 -- औरैया, संवाददाता। नौतपा की भीषण गर्मी के बीच समाजसेवी संगठन एक विचित्र पहल सेवा समिति की ओर से गुरुवार को दिबियापुर रोड स्थित श्री भगवान एंड संस प्रतिष्ठान पर शरबत वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन समिति अध्यक्ष राजीव पोरवाल (रानू) के नेतृत्व में उनकी माता स्वर्गीय प्रभादेवी पोरवाल की पुण्यतिथि पर किया गया। आयोजन में राहगीरों, ऑटो व ई-रिक्शा चालकों, दुकानदारों और आम लोगों को ठंडा रुह-आफजा शरबत वितरित किया गया। समिति के संरक्षक भगवान पोरवाल ने कहा कि परिवार के बुजुर्ग भले ही आज हमारे बीच न हों, लेकिन उनके संस्कार, आशीर्वाद और प्रेरणाएं हमेशा जीवन को दिशा देती रहती हैं। उन्होंने कहा कि लोगों को अपने दिवंगत परिजनों की स्मृतियों को संजोकर रखना चाहिए, ताकि आने वाली पीढ़ियां भी उनसे प्रेरणा ले सकें। समिति के संस...