अंबेडकर नगर, जनवरी 25 -- अम्बेडकरनगर। जिले के असौवापार मोहरई गांव में समाजसेवी रमेश चौधरी एवं सुरेश वर्मा ने अपनी मां गया देवी की द्वितीय पुण्यतिथि पर रविवार को जरूरतमंदों में कंबल का वितरण किया। बतौर मुख्य अतिथि राजाराम वर्मा और सीबी सिंह लॉ कॉलेज के प्रोफेसर डॉ सतीश चन्द्र प्रजापति ने जरूरतमंद ग्रामीणों में कंबल का वितरण किया। अतिथियों ने गया देवी के जीवन पर प्रकाश डालते हुए उन्हें सेवा, त्याग और करुणा की प्रतिमूर्ति बताया। सुरेश वर्मा ने कहा कि मां की पुण्यतिथि पर सेवा कार्य करना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि है, आगे भी ऐसे सामाजिक कार्यक्रम होते रहेंगे। इस मौके पर डॉ निशा वर्मा, आदर्श चौधरी, बुलबुल, अनीता देवी, नववीर वर्मा, बृजेश वर्मा, आकाश पटेल, विनोद चौधरी समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.