हरदोई, मार्च 6 -- हरदोई। लोनार थाना क्षेत्र के धनौली गांव में घरेलू विवाद के दौरान बेटे ने अपने पिता पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी के अनुसार धनौली गांव निवासी सतीश (40) गुरुवार शाम किसी बात को लेकर घर में अपनी पत्नी की पिटाई कर रहा था। इसी दौरान सतीश का सौतेला पुत्र वहां पहुंच गया। मां को पिटता देख वह आक्रोशित हो गया। उसने गुस्से में आकर सतीश पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। वहीं घायल सतीश को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बावन ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसकी हालत नाजुक बताई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.