अलीगढ़, मार्च 27 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। बिजली विभाग की लापरवाही अब सीधे लोगों की जान पर बनती दिख रही है। बिल समय पर जमा करने के बाद भी जब घर अंधेरे में डूबा रहे और हर बार नई रकम थमा दी जाए, तो गुस्सा लाजिमी है। कुंवर नगर के ऑटो चालक रंजीत बघेल ने अपनी मां की तोड़ियां गिरवी रखकर पैसे जुटाए, फिर भी कनेक्शन नहीं जुड़ा। हद तब हो गई जब बार-बार चक्कर लगाने पर जवाब के बजाय उपेक्षा मिली। ज्वालापुरी बिजलीघर पर धरने पर बैठे रंजीत ने साफ चेतावनी दी कि अगर जल्द बिजली नहीं जोड़ी गई तो वह बिजली घर में ही पंखे से लटककर जान दे देंगे। गांधीपार्क क्षेत्र स्थित कुंवर नगर निवासी ऑटो चालक रंजीत बघेल की परेशानी गुरुवार को सड़क पर आ गई। सुबह छह बजे वह ज्वालापुरी बिजली घर पर धरने पर बैठ गए। उनका आरोप है कि एक साल पहले उनके घर पर स्मार्ट मीटर लगाया गया था। व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.