फतेहपुर, जनवरी 3 -- फतेहपुर। इंडियन रेडक्रास सोसाइटी के तत्वावधान में संरक्षक सर्वेश गुप्ता ने अपनी मां की त्रयोदशी पर जरुरतमंदो के लिए रक्तदान किया। चेयरमैन डा.अनुराग श्रीवास्तव ने बताया कि सिविल लाइन स्थित एक गेस्ट हाउस में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें सर्वेश गुप्ता के अलावा विश्वनाथ अग्निहोत्री, कैप्टन श्रेष्ठ गुप्ता, अनुज अग्निहोत्री, पुरुषोत्तम ने रक्तदान किया साथ ही पांच लोगो ने रक्तदान के लिए रजिस्ट्रेशन भी कराया। वहीं मरीज हेतराम को रक्त उपलब्ध कराया गया। इस मौके पर सुरेश चंद्र श्रीवास्तव, चैतन्य कुमार, सुरेश श्रीवास्तव, डा.डीके वर्मा, अशोक शुक्ल आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...