पीलीभीत, जनवरी 4 -- पीलीभीत। संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत के मामले में उसकी मां की तहरीर पर पांच लोगों के खिलाफ सुनगढ़ी पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस मुकदमे की विवेचना कर रही है। सीसीटीवी फुटेज और अन्य माध्यमों से जांच की जा रही है। थाना सुनगढ़ी क्षेत्र के मोहल्ला बशीर खां निवासी रजनी पत्नी शेर सिंह ने थाना सुनगढ़ी में रिपोर्ट दर्ज कराई। जिसमें कहा गया कि 18 दिसंबर को उसका बेटा रोहित रात साढ़े नौ बजे घर से टहलने के लिए निकला था। काफी देर तक वापस न आने पर उसकी पुत्री नैना ने गौहनिया चौराहा स्थित अपने भाई के होटल पर काम करने वाले चेतराम प्रेमी के बेटे अंकित को फोन कर जानकारी की, लेकिन अंकित ने रोहित के आने की बात से इन्कार कर दिया। रात साढ़े 10 बजे अंकित ने दोबारा उसकी बेटी को फोन करके कहा कि उसकी दुकान पर काम करने...