आजमगढ़, मार्च 17 -- आजमगढ़, संवाददाता। महराजगंज थाना क्षेत्र के कुंभवट गांव में सोमवार की रात मां की डॉट से क्षुब्ध किशोर ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इकलौते पुत्र की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। कुंभवट गांव निवासी 15 वर्षीय आदित्य यादव पुत्र हरिबंश यादव मां-बाप का इकलौता बेटा था। उसके पिता दोनों पैर से दिव्यांग हैं। आदित्य को किसी बात को लेकर उसकी मां ने सोमवार की देर शाम फटकार लगा दी। परिजनों का कहना है कि रात में वह भोजन करने के बाद अपने कमरे में सोने के लिए चला गया। कमरे का दरवाजा अंदर से बंद कर रस्सी के सहारे फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मंगलवार की सुबह काफी देर तक नहीं उठने पर परिवार के लोग उसे जगाने के लिए गए। कमरे का दरवाजा बंद देखकर पिता ने आवाज लगाई, लेकिन अंदर से कोई आवाज नहीं आई। रोशनदान के झरोखे से झांककर देखा तो...