बांदा, अक्टूबर 2 -- बांदा। मां की डांट से नाराज युवती ने जहरीला पदार्थ खा कर खुदकुशी कर ली। मौत की खबर मिलते ही घरवालों में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बदौसा के निजामी नगर दुवरिया निवासी संतोष निषाद ने बताया कि 18 वर्षीय पुत्री गुडिया ने चार दिन पहले जहरीला पदार्थ खा लिया। हालत बिगड़ने पर उसे सोनेपुर कर्वी अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने रानी दुर्गावती मेडिकल कालेज रेफर कर दिया। उसे मेडिकल कालेज में भर्ती कराया। जहां इलाज के दौरान शुक्रवार सुबह मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। यह भी पढ़ें- Fatehpur News: इलाज के दौरान किशोरी की गई जान पिता ने बताया वह कक्षा नौ तक पढ़े थी। वह पड़ोसी के घर आती जाती थी। मां ...