लखनऊ, मार्च 18 -- रहीमाबाद, (लखनऊ) संवाददाता। जिले के रहीमाबाद क्षेत्र के दौलतपुर गांव में बुधवार दोपहर एक 22 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर जीवनलीला समाप्त कर ली। मां द्वारा मोबाइल पर अधिक बात करने से रोके जाने की बात से नाराज युवक दो दिनों से घर छोड़कर गांव के बाहर बने प्रधानमंत्री आवास में अकेला रह रहा था। भाई जब उसे बुलाने पहुंचा तो पंखे के हुक से रस्सी के सहारे लटकता शव देख उसके होश उड़ गए। दौलतपुर गांव निवासी अजय हरियाणा में माली का काम करता था और होली से एक दिन पूर्व घर लौटा था। पुलिस के अनुसार अजय की मां केतकी ने दो दिन पहले उसे देर तक मोबाइल फोन पर बात करने से मना किया था। इसी बात पर नाराज होकर वह घर छोड़ गांव के बाहर बने प्रधानमंत्री आवास में रहने लगा था। दो दिनों से वह घर पर खाना तक नहीं खा रहा था और होटल से भोजन कर उसी मकान में रा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.