बांदा, मार्च 19 -- बांदा। संवाददाता मां की डांट से नाराज बेटी ने जहरीला पदार्थ निगल लिया। जिससे उसकी मौत हो गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। देहात कोतवाली क्षेत्र के छनेरा लालपुर गांव निवासी 13 वर्षीय गुड़िया पुत्री मलखान बुधवार की शाम को जहरीला पदार्थ खा लिया। मज़दूरी करने के बाद घर लौटी तो मां ममता ने देखा तो गुड़िया उल्टियां कर रही थी। हालत खराब होने पर उसने पड़ोसियों को जानकारी दी। मौके पर पहुंचे पड़ोस के लोगों ने गुड़िया को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पिता मलखान ने बताया कि गुड़िया तीन बहनों में बड़ी थी। वह कक्षा 6 में पढ़ती थी। घर में और भी छोटे भाई-बहन है। दोपहर में मां ने गुड़िया को काम ना करने पर डांट दिया था। इसी से नाराज होकर गुड़िया ने जहरीला पदार...