अमरोहा, अप्रैल 9 -- अमरोहा, संवाददाता। गांव देहरा में बुधवार को दौड़ लगाने को कताई मिल गया 14 वर्षीय छात्र संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया। अपहरण का शोर मचने से पुलिस में हड़कंप मच गया। करीब एक घंटे तलाश के बाद सीसीटीवी फुटेज की मदद से पुलिस ने एक खेत से बरामद किया है। पूछताछ में उसने मां की डांट से नाराज होकर खेतों में छिपने की बात कही तब कहीं जाकर पुलिस ने राहत की सांस ली। मामला नौगावां सादात थाना क्षेत्र के गांव देहरा से जुड़ा है। यहां किसान शेखर चंद का परिवार रहता है। उनका 14 वर्षीय बेटा मनु स्थानीय एक स्कूल का छात्र है। बताया जा रहा है कि बुधवार को वह स्कूल जाने में लेट हो गया था। नाराज होकर मां रजनी ने डांट दिया था। इसके बाद सुबह लगभग 10 बजे मनु दौड़ लगाने के लिए कताई मिल जाने की बात कहकर घर से निकल गया लेकिन काफी देर तक वह घर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.