गाज़ियाबाद, जनवरी 28 -- मोदीनगर। कस्बा निवाड़ी में मां की डांट से नाराज होकर कक्षा दस का छात्र लापता हो गया। परिजनों ने अनहोनी की आशंका जताते हुए थाने में तहरीर दी है। पुलिस छात्र की तलाश कर रही है। कस्बा निवाड़ी निवासी देवेंद्र कटारिया का 16 वर्षीय पुत्र कक्षा दस का छात्र है। मंगलवार को छात्र का बोर्ड प्रैक्ट्रिल था। पढ़ाई ना करने पर मां ने डांट दिया था। इस बात से नाराज होकर छात्र घर से चला गया और वापस नहीं आया। काफी तलाश करने के बाद भी जब वह नहीं मिला तो परिजनों ने अनहोनी की आशंका जताते हुए निवाड़ी थाने में तहरीर दी है। एसीपी मोदीनगर ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर छात्र की तलाश की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.