बस्ती, मार्च 24 -- बस्ती, हिन्दुस्तान टीम। हर्रैया थानाक्षेत्र के फरिंदा जागीर गांव में मंगलवार सुबह 16 वर्षीय छात्रा ने फंदे से लटककर जान दे दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी। डायल 112 पर मिली सूचना के अनुसार प्रियांशी शर्मा उर्फ लाडली पुत्री कैलाशनाथ शर्मा ने अपने घर के एक कमरे में छत के कुंडे से दुपट्टे के सहारे फंदा लगा ली। सूचना पर पहुंची स्थानीय पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। घटनास्थल की वीडियोग्राफी कराने के साथ फील्ड यूनिट को बुलाकर साक्ष्य संकलन किया गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचायतनामा की कार्रवाई पूरी कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बताया जा रहा है कि छात्रा के पिता सऊदी अरब में रहते हैं। परिवार में सात बहनों में वह सबसे छोटी थी, जिनमें से चार की शादी हो चुकी है। घर पर वह अपन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.