मां की डांट से नाराज किशोर ने लगाई फांसी, गंभीर
वाराणसी, मई 18 -- कछवांरोड (वाराणसी)। बिहड़ा गांव (मिर्जामुराद) स्थित पावर हाउस के पास रविवार दोपहर किराए पर रह रहे कछवां (मिर्जापुर) निवासी परिवार के किशोर ने फांसी लगा ली। वह मां की डांट से नाराज था। उसे फंदे से उतारकर निजी अस्पताल में भर्ती कराया। उसकी हालत गंभीर है। परिजनों ने मिर्जामुराद पुलिस को बताया कि मां ने खाने के लिए गुस्सा करते हुए एक थप्पड़ मार दिया था। किशोर ने गुस्से में मां का मोबाइल तोड़ दिया। नाराज मां ने घर से बाहर जाने को बोल दिया। इसके बाद किशोर मकान के पीछे पहुंचा। नीम के पेड़ में दुपट्टे के सहारे फांसी लगा ली। लोगों की नजर पड़ी तो उतारा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.