मां की डांट से नाराज किशोरी ने फांसी लगा की खुदकुशी
बांदा, अप्रैल 16 -- बबेरू। मां की डाट से नाराज किशोरी ने कमरे में रस्सी से फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। मरका थाना क्षेत्र के बनबरौली के मजरा स्वामीदीन निवासी बाबा राजेश यादव ने बताया कि 14 वर्षीय बंदना पुत्री बच्छराज बुधवार दोपहर घर पर अकेली थी। माता-पिता गेहूं की फसल काटने गए थे। तभी उसने कमरे में रस्सी से फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। शाम को खेत से लौटे परिजनों ने देखा तो दवारजे बंद थे। कुंड़ी खटखटाई लेकिन अंदर से आवाज नहीं आई। इस पर छप्पर हटा कर परिजनों ने देखा तो वह फंदे पर लट रही थी। शव देखते ही घरवालों में चीख पुकार मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया। बाबा का कहना था की मवेशी धूप में बधे थे। मां ने वंदना से मवेशियों को पानी पिलाने को कहा तो उसने अनसुनी कर दी। इसी बात को लेकर मां संखी ने उसे डाट दिया। इससे नाराज होकर उसने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.