चंदौली, जुलाई 8 -- नियामताबाद(चंदौली), हिन्दुस्तान संवाद अलीनगर थाना क्षेत्र के गोधना नईबस्ती के समीप नरायनपुर पम्प कैनाल नहर में बुधवार की सुबह एक किशोरी का शव उतराया मिला। युवती अपने ननिहाल में गई थी। वहां रील बनाने के दौरान मां ने डांट फटकार लगाई थी। इससे नाराज होकर गंगा बड़ी नहर में कूद गई। जिससे उसकी डूबने से मौत हो गई। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पुलिस जांच में जुट गई है।पुलिस के अनुसार मृतका बबुरी थाना क्षेत्र के लेवा रोड की है। वह मिर्जापुर जिले के अदलहाट थाना क्षेत्र के कौवासात अपने ननिहाल में गई थी। वहां रील बना रही थी। रील बनाने से मना करने और और मां ने डांट दिया था। इससे नाराज होकर युवती बीते मंगलवार को मठना गांव के समीप गंगा नहर में कूदकर गई। जिससे नहर में डूबने से उसकी मौत हो गई। सुबह उसका शव न...