मां की डांट से नाराज किशोरी ने कीटनाशक पीकर जान दी
लखनऊ, जुलाई 12 -- गोसाईंगंज। गोसाईंगंज स्थित अमेठी कस्बे के कटरा मोहल्ले में मां की फटकार से नाराज किशोरी नैना (16) ने कीटनाशक पी लिया, जिसे गंभीर हालत में सिविल अस्पताल लाया गया। वहां उसकी मौत हो गई। पिता पुतान सिंह ने बताया कि शनिवार देर शाम बेटी नैना की बड़ी बहन से किसी बात पर झगड़ा हो गया। उसके बाद मां सीमा ने नैना को डांट दिया, जिससे आहत होकर उसने घर में रखा कीटनाशक पी लिया था। यह भी पढ़ें- Lucknow News: मां की डांट से आहत किशोरी ने कीटनाशक पीकर दी जान
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.