मां की डांट से नाराज किशोरी घर छोड़कर लापता
गोरखपुर, मई 28 -- कैम्पियरगंज, हिन्दुस्तान संवाद। मोबाइल अधिक चलाने को लेकर मां की डांट से नाराज 16 वर्षीय किशोरी घर छोड़कर लापता हो गई। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। राखुखोर गांव निवासी राजेश शर्मा ने पुलिस को बताया कि उनकी बेटी अर्पिता शर्मा मोबाइल अधिक चलाती थी। इसी बात को लेकर उसकी मां संगीता शर्मा ने उसे डांट दिया और थप्पड़ मार दिया। इसके बाद 25 मई को अर्पिता बिना बताए घर से चली गई। परिजनों ने रिश्तेदारों और आसपास के इलाकों में काफी तलाश की, लेकिन उसका पता नहीं चल सका। किशोरी के पहनावे और हुलिये की जानकारी पुलिस को दे दी गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.