बस्ती, मई 10 -- बस्ती। परसरामपुर पुलिस ने मां की डांट से नाराज होकर घर से निकले लापता किशोर को खोज निकाला है। थानाध्यक्ष विश्वमोहन राय ने बताया कि शुक्रवार को दूसरे स्कूल में जाने के कारण मां ने अपने बेटे को डांट दिया था। इसी से नाराज होकर वह घर से निकल गया था। काफी देर तक न आने पर परिजनों ने खोजबीन शुरू की। न मिलने पर इसकी सूचना थाने पर दी। पुलिस ने मुखबिर तंत्र को सक्रिय करने के साथ ही किशोर की तलाश शुरू कर दी। एसआई झारखंडेय पांडेय और मुख्य आरक्षी राजेश सिंह की टीम ने छह घंटे के भीतर किशोर को खोज निकाला और परिजनों के सुपुर्द कर दिया। यह भी पढ़ें- पिता की डांट से क्षुब्ध किशोर दोस्त संग भागा कोलकाता

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...