कानपुर, जुलाई 20 -- कानपुर। गुजैनी में मां की डांट से क्षुब्ध होकर युवती ने फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी के बाद परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की। गुजैनी मर्दनपुर निवासी राधेश्याम टैंकर चालक है। उनके परिवार में पत्नी सुधा, दो बेटे रामकुमार, गोपाल और दो बेटियां 21 वर्षीय निशा और छोटी बेटी है। परिजन ने बताया कि निशा बीएससी बीएससी की पढ़ाई पूरी करने के बाद घरेलू काम में मां का सहयोग करती थी। रविवार रात को मां ने सुधा को घरेलू काम को लेकर डांट दिया, जिसे लेकर वह नाराज हो गई। इसके बाद गुस्से में बिना खाना खाकर अलग कमरे में चली गई। सोमवार सुबह जब मां उसे बुलाने गई तो उसका शव फंदे से लटकता हुआ मिला। गुजैनी थाना प्रभारी ने बताया कि युवती ने मां की डांट से क्षुब्ध होकर आत्महत्या की।

हिंदी हिन्दुस्...