मिर्जापुर, जुलाई 5 -- मिर्जापुर। विंध्याचल कोतवाली क्षेत्र के कंतित मोहल्ले में बीती रात मां की डांट से क्षुब्ध होकर युवती ने जहरीला पदार्थ खा लिया। जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। विंध्याचल कोतवाल अजीत सिंह ने बताया कि कंतित निवासी 20 वर्षीय नीतू को बीती रात घरेलू कार्य को लेकर उसकी मां ने फटकार लगा दी। जिससे नाराज युवती ने जहरीला पदार्थ खा लिया। हालत बिगड़ने पर उसके परिजन उसे मंडलीय अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...