मिर्जापुर, अप्रैल 11 -- चेतगंज। चील्ह थाना क्षेत्र के एक गांव निवासिनी 20 वर्षीय युवती घर से लापता हो गई। शुक्रवार की दोपहर मां की डांट से छुब्ध होकर घर से निकली। उसके बाद वापस नहीं लौटी। काफी देर बाद जब युवती घर पर नहीं पहुंची तो परिजन परेशान हो गए। खोजबीन करते हुए परिजन हरसिंगपुर से विंध्याचल जाने वाले पीपापुल पर पहुंचे। यहां युवती का चप्पल पुल पर पड़ा था। परिजनों ने पीपापुल से गंगा नदी में कूदने की आशंका जताते हुए पुलिस को सूचना दी। सूचना पर चेतगंज चौकी प्रभारी संजय सिंह पुलिस बल के साथ पीपापुल पर पहुंचे। स्थानीय गोताखोरों व एसडीआरएफ टीम बुलाकर गंगा में खोजबीन शुरु कराई। देर शाम तक लापता युवती का कुछ पता नहीं चला। चौकी प्रभारी संजय सिंह ने बताया कि गोताखोर एवं एसडीआरएफ की टीम से तलाश कराई गई, लेकिन युवती का कुछ पता नहीं चला। युवती के प...