मां की डांट से क्षुब्ध युवक ने गंग नहर में लगाई छलांग, पुलिस ने बचाई जान
इटावा औरैया, जून 22 -- जसवंतनगर। बलरई थाना क्षेत्र के गांव नगला विशुन निवासी 24 वर्षीय एक युवक ने मां की डांट से क्षुब्ध होकर देशी शराब के ठेके के सामने भोगनीपुर गंग नहर में छलांग लगा दी। घटना की सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष कृपाल सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उस समय युवक नहर के तेज बहाव में बह रहा था और डूबने लगा था। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए थानाध्यक्ष कृपाल सिंह ने कांस्टेबल विकास, राहुल और आंशू के साथ बिना अपनी जान की परवाह किए नहर में छलांग लगा दी। कड़ी मशक्कत के बाद पुलिस टीम ने युवक को सकुशल बाहर निकाल लिया। पूछताछ में युवक ने बताया कि वह घर में मां की डांट से आहत था, जिसके चलते उसने यह कदम उठाया। इसके बाद पुलिस ने युवक की काउंसलिंग कर उसे समझाया और परिजनों को बुलाकर उनके सुपुर्द कर दिया। पुलिस की साहसिक कार्रवाई से एक यु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.