सोनभद्र, अप्रैल 18 -- विंढमगंज, हिंदुस्तान संवाद। स्थानीय थाना क्षेत्र के जामपानी गांव में शनिवार की सुबह एक किशोर ने घर से कुछ दूरी पर स्थित नीम के पेड़ में रस्सी के सहारे फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया। सुबह उसकी मां ने स्कूल जाने के नाम पर उसे डांट दिया था। विण्ढमगंज थाना क्षेत्र के जामपानी गांव निवासी 16 वर्षीय सूरज देव कुमार पुत्र रामलखन यादव ने शनिवार की सुबह अपने घर से 200 मीटर दूर स्थित नीम के पेड़ में रस्सी के सहारे फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया। चरवाहे जब मवेशियों को चराने उस ओर गए तो उसे पेड़ से लटकता देख घटना की जानकारी पुलिस को दी। यह भी पढ़ें- मुफस्सिल के बड़बिल गांव में किशोरी ने लगाई फांसी सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। मौके पर पहुंचे ग्राम प्रधान संजय यादव ने इसकी जानकारी परिजनों को दी। सूचना मिलते ही उसकी मां भी मौके पर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.