फतेहपुर, मार्च 29 -- खागा। कोतवाली क्षेत्र के चितौली गांव में रविवार को एक हृदय विदारक घटना सामने आई, जहां मां की मामूली डांट से आहत होकर 13 वर्षीय किशोर ने अपनी जान दे दी। घटना के बाद से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। परिजनों ने बताया कि मृतक किशोर कक्षा नौ का छात्र था और घर में चल रहे निर्माण कार्य के दौरान उसकी मां ने उसे नई दीवारों पर पानी डालने को कहा था। किशोर के मना करने पर मां ने उसे डांट दिया, जिससे वह नाराज होकर कमरे में चला गया और दरवाजा अंदर से बंद कर लिया। काफी देर तक बाहर न आने पर परिजनों ने दरवाजा खोला तो वह अंदर फंदे से लटका मिला। घबराए परिजन उसे तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए, जहां डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। शुरुआत में परिजनों ने गिरने की बात कही, लेकिन बाद में पूछताछ में सच्चाई सामने आई। मृतक तीन भाइयों में...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.