मिर्जापुर, जून 9 -- राजगढ़। स्थानीय थाना क्षेत्र के पिपरवार गांव में बीती रात मां की डांट से क्षुब्ध किशोरी ने कीटनाशक पी लिया। हालत बिगड़ने पर उसे परिजनों ने पास के अस्पताल में भर्ती कराया। प्राथमिक उपचार के बाद उसे अन्यत्र रेफर कर दिया गया है। क्षेत्र के पिपरवार गांव निवासी मनोज ने बताया कि उनकी पुत्री 15 वर्षीय काजल घर पर थी। मोबाइल पर बात करने को लेकर मां ने बेटी को फटकार लगा दी। डांट से क्षुब्ध बेटी ने घर में रखा कीटनाशक पी लिया। कुछ देर बाद वह उल्टी करने लगी। बेटी की हालत बिगड़ती देख परिजन परेशान हो गए। आनन-फानन में उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजगढ़ में भर्ती कराया। यह भी पढ़ें- परिजनों की फटकार से नाराज किशोरी ने खाया विषाक्त पदार्थ, गंभीर हालत में रेफर यहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत में सुधार न होने पर डाक्टरों ने उसे जिला अस्पता...