मेरठ, जुलाई 3 -- मोहल्ला मंडी चमारान में मां की डांट से क्षुब्ध किशोरी ने जहर खा लिया। हालत बिगड़ने पर परिजनों ने उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। सूचना मिलते ही थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर जांच पड़ताल की और पंचनामा भर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मोहल्ला मंडी चमारान में इंतजार का परिवार रहता है। गुरुवार को उसकी 15 वर्षीय पुत्री मुस्कान की किसी बात को लेकर अपनी मां से कहासुनी हो गई थी। जिसके बाद मां ने उसको डांट दिया। इसी डांट से आहत होकर मुस्कान अंदर कमरे में गई घर में रखा कोई जहरीला पदार्थ खा लिया। कुछ ही देर में उसकी तबीयत बिगड़ने लगी। परिजन उसे तत्काल सीएचसी सरधना लेकर पहुंचे। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसकी हालत गंभीर देखते हुए मेरठ मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिय...