नोएडा, अप्रैल 30 -- नोएडा, गौरव भारद्वाज। सेक्टर-63 में गुरुवार सुबह मां की डांट से क्षुब्ध होकर एक युवती मोबाइल टावर पर चढ़ गई। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और दमकल विभाग की टीम वहां पहुंची। रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू करके युवती को हाइड्रोलिक प्लेटफार्म के जरिये सुरक्षित नीचे उतारा गया। युवती की काउंसिलिंग शुरू कर दी गई है। पुलिस के मुताबिक मूलरूप से महराजगंज के चौक बाजार की रहने वाली युवती तीन साल से नोएडा की चोटपुर कॉलोनी में रहती है। वह एक फैक्टरी में काम करती थी। कुछ दिन पहले ही उसने नौकरी छोड़ दी। मां ने गुरुवार सुबह किसी बात को लेकर उसे डांट दिया था। यह भी पढ़ें- चैनपुर में परिजनों के साथ गई युवती, कोई प्राथमिकी नहीं इसी बात से नाराज होकर वह सेक्टर-63 के जे ब्लॉक स्थित एक टावर पर चढ़ गई। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और फायर यूनिट मौके पर...