मुंगेर, फरवरी 13 -- मुंगेर, एक प्रतिनिधि। मुंगेर जिले में गुरुवार को एक हृदयविदारक घटना सामने आई, जिसने पूरे इलाके को स्तब्ध कर दिया। मां की डांट से नाराज एक किशोरी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। यह घटना कासिम बाजार थाना क्षेत्र के लल्लू पोखर की है। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, जबकि पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। मृतका की पहचान लल्लू पोखर निवासी संतोष साह की 18 वर्षीय पुत्री वैष्णवी के रूप में हुई है। वह मध्य विद्यालय बेलन बाजार में आठवीं कक्षा की छात्रा थी। परिजनों के अनुसार विद्यालय से शिकायत आई थी कि, वैष्णवी नियमित रूप से समय पर स्कूल नहीं जाती थी और लंच के समय पहुंचकर दिनभर इधर-उधर घूमती रहती थी। इसी बात को लेकर मां बेबी देवी ने उसे डांट-फटकार लगाई थी। बताया जाता है कि, डांट के बाद से ही वैष्णवी काफी उदास और नाराज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.