मुजफ्फरपुर, जुलाई 14 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। मां की डांट से नाराज होकर पियर थाने के एक गांव से चार दिन पहले भागी इंटर की एक छात्रा रविवार की रात समस्तीपुर स्टेशन पर ऑटो चालकों के चंगुल में फंसने से बाल-बाल बच गई। दस ऑटो चालक छात्रा को घेरे हुए थे। मुजफ्फरपुर की एक महिला की सूझबूझ के कारण छात्रा को सुरक्षित बचाकर सदर थाना पुलिस के हवाले कर दिया गया। हालांकि, सोमवार को सदर थाने में उस वक्त हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला, जब छात्रा ने अपने परिजनों के साथ घर जाने से इनकार कर दिया और जान देने की कोशिश करने लगी। यह भी पढ़ें- Muzaffarpur News: गोरौल : छात्रा को किया अगवा, तीन के खिलाफ केस काफी मान-मनौव्वल के बाद वह मौसी के घर जाने को तैयार हुई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...