मेरठ, अप्रैल 4 -- ब्रह्मपुरी थाना क्षेत्र में एक 12 वर्षीय बालक के लापता होने से शुक्रवार रात हड़कंप मच गया। परिजनों की सूचना पर सक्रिय हुई पुलिस ने पूरी रात सघन सर्च अभियान चलाया और शनिवार सुबह बच्चे को सकुशल बरामद कर लिया। पूछताछ में सामने आया कि वह मां की डांट के डर के कारण वह घर नहीं लौटा था। माधवपुरम सेक्टर-3 निवासी व्यक्ति ने बताया कि उसका बेटा हनुमान जन्मोत्सव पर शोभायात्रा में गया था। मगर देर रात तक घर नहीं पहुंचा। परिजनों ने पहले आसपास उसकी तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। ब्रह्मपुरी थाना पुलिस ने संभावित मार्गों और आसपास के क्षेत्रों में सर्च ऑपरेशन चलाया। शनिवार सुबह करीब 8:20 बजे बच्चे को मेट्रो के पास से बरामद कर लिया।पूछताछ में उसने बताया कि शोभायात्रा में अधिक समय लग जाने के कारण वह घर देर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.