बगहा, मार्च 27 -- चनपटिया, नगर संवाददाता। जिला मुख्यालय से तकरीबन 12 किलोमीटर की दूरी पर चनपटिया के लोहियरिया पंचायत में स्थित भंगहा माई स्थान लोगों की मनचाहे मुराद पूरी करने के लिए जानी जाती है। तभी तो चंपारण ही नहीं बल्कि सीमावर्ती देश नेपाल के लोगों में भी इस माई स्थान के प्रति काफी लगाव रहता है। यहां शुक्रवार को चैत नवरात्र को लेकर श्रद्धालुओं की भीड़ खूब उमड़ी रही। मां की एक झलक पाने के लिए भक्तगणों में होड़ मची रही। महिलाएं मां दुर्गा के स्थान पर सिंदूर चढ़ाने को ले उमड़ पड़ी। सुबह से ही दूर-दराज सहित आसपास के लोगों का आने का सिलसिला शुरू हो गया जो शाम तक चलता रहा। श्रद्धालुओं को किसी तरह की परेशानी नहीं हो, इसके लिए पूजा समिति की ओर से खास व्यवस्था की गयी थी। नवयुवकों ने भी सुरक्षा को ले मोर्चा संभाले रखा। मंदिर परिसर में पुलिस बल की भी ...